महिदपूर- विगत दिनों विघुत मंडल की मनमानी का शिकार एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोकर होना पडा। जिसके विरोध को लेकर स्थानिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए महिदपूर बंद का आहवान किया। इसी संदर्भ में सुबह से लेकर दोपहर तक महिदपूर रोड की सभी दुकानें बंद रही। इसके पश्चात एक ज्ञापन भी सौपा गया। गोरतलब है की
महिदपुर तहसील के ग्राम चिबड़ी मैं विद्युत मंडल के असिस्टेंट इंजीनियर प्रणेश कुमार की तानाशाही रवैये से परेशान होकर किसान टीकम सिंह ने आत्महत्या कर ली थी जिससे आक्रोशित क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने चक्का जाम करते हुए विद्युत मंडल का घेराव किया वही किसानो ने प्रणेश कुमार पर बिल का भुगतान हो जाने के बावजूद भी दोबारा बिल जमा करने के लिए दबाव बनाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे इसके अतिरिक्त और भी अनेक किसानों के इस प्रकार के मामले सामने आए थे किसानों ने जब अपनी बात मंडल अधिकारी जगदीश गोमे तथा इंजीनियर शर्मा के सामने रखी तो उन्होंने भी मामले में किसानों से की जा रही अवैध वसूली और बदसलूकी को सही माना एवं उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था।
किसान की मौत पर महिदपूर रहा बंद,कांग्रेस ने खोला मोर्चा .. camera iphone 8 plus apk | |
| 1 Likes | 1 Dislikes |
| 301 views views | 32.3K followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 31 Jan 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét